- Advertisement -
Ads
Thursday, September 19, 2024
Homeदुर्घटनाजिला चंबा में car accident 4 लोगों की मौत

जिला चंबा में car accident 4 लोगों की मौत

- Advertisement -
Ads

कार दुर्घटना में मारे गए सभी लोग एक ही परिवार के सदस्य थे

चंबा, ( गुरमीत नागपाल ): जिला चंबा में car accident में 4 लोगों की मौत हो गई है। सभी मृतक एक ही परिवार के सदस्य थे जो कि गाड़ी में सवार होकर अपने घर को आ रहे थे। दुर्घटना की सूचना पाते ही पुलिस दल मौके पर पहुंचा और शवों को कब्जे में लिया। दुर्घटना स्थल पर विधानसभा उपाध्यक्ष एवं चुराह विधायक हंसराज भी मौके पर पहुंचे।

जानकारी के अनुसार रविववार की रात करीब आठ बजे यह दुर्घटना घटी। एक मारूती वैगनार में सवार होकर एक परिवार अपने घर जो कि चुराह विधानसभा के दायरे में आने वाली डूगली पंचायत में आता है कि तरफ आ रहा था। जब यह गांडी कैंथली नामक स्थान पर पहुंची तो गाड़ी चालक तिलकराज ने उस पर से नियन्त्रण खो दिया जिसके चलते गाड़ी सड़क से नीचे जा गिरी। इस कार में उनकी पत्नी, बेटा व बेटी भी सवार थे।

इस हादसे में कार में सवार सभी चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान तिलकराज (46)पुत्र लच्छू राम निवासी गांव मडोरी पंचायत डूगली, अंबिका (42) पत्नी तिलकराज, अतुल (18) पुत्र तिलकराज व समीक्षा (16) पुत्री तिलकराज के रूप में की गई।

इस दुर्घटना के रूप में एक हरभरा परिवार काल का ग्रास बन गया। इस दुर्घटना के बारे में सूचना मिलते ही हिमाचल विधानसभा उपाध्यक्ष हंसराज मौके पर पहुंचे। समूचे चुराह विधानसभा क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शवों को अपने कब्जे में ले लिया।

- Advertisement -
Ads
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
और खबरे
- Advertisement -
Ads

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here