- Advertisement -
Ads
Friday, September 20, 2024
Homeदुर्घटनामरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 2 पहुंचा

मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 2 पहुंचा

- Advertisement -
Ads

मेडिकल कॉलेज टांडा में मासूम ने आखिरी सांस ली

चंबा,(गुरमीत नागपाल): वीरवार को जिला चंबा के साहो में घटी वाहन दुर्घटना में मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 2 हो गया है। वीरवार शाम को एक घायल स्कूली बच्चे ने मेडिकल कॉलेज टांडा में आखिरी सांस ली। डीएसपी चंबा अभिमन्यु वर्मा ने इस बात की पुष्टि की है।
ये भी पढ़ें…… यहां गिरी पिकअप एक की मौत एक हुआ घायल।
जानकारी के अनुसार वीरवार को स्कूली बच्चों से भरी जो गाड़ी गिरी थी उसमें सवार 8 वर्षीय उमंग पुत्र लेखराज निवासी गांव कलेई डाकघर सराहन गंभीर रूप से घायल हुआ था। उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज चंबा लाया गया था जहां प्राथमिक उपचार करने के बाद उसकी हालत को नाजुक पाते हुए उसे मेडिकल कॉलेज टांडा रेफर किया।
ये भी पढ़ें……. यहां गिरी कार 6 लोग हुआ घायल। 
मेडिकल कॉलेज टांडा पहुंचने पर घायल बच्चे ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने इस बात की पुष्टि करते हुए बताया कि बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पुलिस कार्रवाई करने में जुटी हुई है।

गौरतलब है कि वीरवार दोपहर को चंबा उपमंडल के दायरे में आने वाले साहो क्षेत्र में एक बोलेरो गाड़ी जिसमें की एक निजी स्कूल के बच्चे सवार होकर घर को जा रहे थे तो गाड़ी रास्ते में ही दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। जिसमें सवार 7 बच्चों में एक की मौत हो गई थी लेकिन बीती शाम को एक और बच्चों की मौत होने से अब यह आंकड़ा बढ़कर 2 हो गया है।
- Advertisement -
Ads
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
और खबरे
- Advertisement -
Ads

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here