- Advertisement -
Ads
Friday, September 20, 2024
Homeक्राइमपिकअप Accident: 1 मरा 1 घायल

पिकअप Accident: 1 मरा 1 घायल

- Advertisement -
Ads

सलूणी उपमंडल में वीरवार को जिला में पिकअप Accident

चंबा, (गुरमीत नागपाल): हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा के एक पिकअप Accident में 1 व्यक्ति की मौत हो गई जबकि गाड़ी में सवार दो अन्य लोगों में एक गंभीर रूप से घायल हुआ है। जबकि दूसरे को मामूली चोटें आई हैं। यह वाहन दुर्घटना जिला के सलूणी उपमंडल में वीरवार को घटी। एसएचओ किहार हरनाम सिंह ने दुर्घटना की पुष्टि की है।
 

 

जानकारी के अनुसार वीरवार की सुबह एक पिकअप गाड़ी नंबर hp-73-9286 सामान लेकर मूल किहार को गई थी। वहां से जब उक्त पिकअप वापिस लौट रही थी तो मकलोका नामक स्थान पर गाड़ी अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में गाड़ी में सवार मुहम्मद युसुफ पुत्र मोहम्मद दिलावर गांव वसुआ की मौत हो गई।
ये भी पढ़ें….. चंबा जिला में कार गिरी 6 घायल। 

 

 

घायलों में गाड़ी चालक मुबारक दीन पुत्र मौसम दीन गंभीर रूप से घायल हुआ जबकि गाड़ी में सवार एक अन्य व्यक्ति को मामूली चोटें आई हैं। दुर्घटना की सूचना मिलने पर पुलिस दल मौके पर पहुंचा और शव को अपने कब्जे में लेकर कार्रवाई को अंजाम दिया। 

 

वीरवार को जिला चंबा में एक के बाद एक वाहन दुर्घटना के तीन मामले सामने आने से लोगों में भय का माहौल बन गया है। लोगों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से जिला चंबा में कोई न कोई वाहन दुर्घटना घट रही है। सबसे अधिक ऐसे मामले जिला चंबा के चंबा-भरमौर मार्ग पर देखने को मिल रहे हैं।
- Advertisement -
Ads
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
और खबरे
- Advertisement -
Ads

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here