भरमौर सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम होगा।
चंबा, (गुरमीत नागपाल): 1 व्यक्ति की ढांक से गिरकर मौत होने का मामला सामने आया है। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव कब्जे में लिया। जिला चंबा के पुलिस थाना भरमौर में उक्त मामला दर्ज कर लिया गया है। डी.एस.पी. चंबा अभिमन्यु वर्मा ने इस बात की पुष्टि की है।
ये भी पढ़ें……. स्कूटी दुर्घटना में लापता महिला का शव मिला।
जानकारी के अनुसार सोमवार की रात करीब पौने 10 बजे बलौठ पंचायत के पूर्व प्रधान रत्न चंद ने पुलिस चौकी गैहरा को दूरभाष के माध्यम से इस घटना के बारे में बताया। पूर्व प्रधान ने कहा कि 63 वर्षीय गोपी राम पुत्र मचलू निवासी गांव छनाणू डाकघर खुंदेल उपतहसील धरवाला की द्रंगोट के पास ढांक से गिरकर कर बुरी तरह से घायल हो गया।
ये भी पढ़ें……. चलती बस दी ब्रनिंग ट्रेन बनी।