- Advertisement -
Ads
Friday, September 20, 2024
Homeक्राइमआधा किलो से अधिक चरस सहित 2 युवकों को धरा

आधा किलो से अधिक चरस सहित 2 युवकों को धरा

- Advertisement -
Ads

दोनों आरोपियों को आज अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा

चंबा, (गुरमीत नागपाल): चंबा पुलिस ने आधा किलो से अधिक चरस सहित 2 युवकों को धरा है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को आज वीरवार को अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा।

507 ग्राम चरस सहित दो धरे
आरोपी युवकों के कब्जे से पकड़ी गई चरस

जानकारी के अनुसार चंबा पुलिस के एसआईयू सैल को यह सफलता प्राप्त हुई जब वह सलूणी की तरफ से गश्त करते हुए कोटी पुल के पास पहुंची। पुल के पास एक फास्ट फूड की रेहड़ी लगी हुई थी जहां पर दो युवक खड़े थे। पुलिस दल ने वहां रूक कर जब पूछताछ शुरू की तो दोनों युवक जिनके पास थेला था मौके से भाग खड़े हुए।

ये भी पढ़ें….अब घर द्वार रोजगार।

भागते समय उन्होंने अपने पास मौजूद थेले को फैंक दिया। उनकी इस हरकत को देखते हुए पुलिस टीम को संदेश हुआ जिसके चलते उनका पीछा कर उन्हें धरदबौचा और उनसे पूछताछ की प्रक्रिया शुरू की तो साथ ही फैंके गए थेले को कब्जे में लेकर पुलिस ने जब उसे खोला तो उसमें बत्ती नुमा शक्ल में चरस पाई गई।

वजन करने पर यह चरस 507 ग्राम पाई गई। पुलिस ने दोनों युवकों से जब पूछताछ की तो उन्होंने अपनी पहचान 27 वर्षीय राजेंद्र पुत्र तेजा राम व 24 वर्षीय सोनू पुत्र राम दयाल दोनों निवासी गांव बडोगा डाकघर डांड तहसील सलूणी के रूप में बताई। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

- Advertisement -
Ads
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
और खबरे
- Advertisement -
Ads

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here