- Advertisement -
Ads
Thursday, September 19, 2024
Homeदुर्घटनाजिला चंबा में चंद दिनों के भीतर दूसरी पशुशाला जली

जिला चंबा में चंद दिनों के भीतर दूसरी पशुशाला जली

- Advertisement -
Ads
चंबा, (गुरमीत): जिला चंबा में चंद दिनों के भीतर पशुशाला जलने का दूसरा मामला सामने आया है। आग की इस घटना में 7 भेड़-बकरियां जल गई। इस बारे सूचना मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया। मामले की पुष्टि एसएचओ चंबा सकीनी कपूर ने की।
रविवार की रात को यह घटना चंबा उपमंडल के दायरे में आने वाले गांव कुरांह में घटी। प्रभावित पशुपालक राज कुमार पुत्र मोहनी राम निवासी गांव कुरांह डाकघर मैहला तहसील चंबा ने पुलिस को बताया कि रविवार रात को जब यह घटना घटी तो ग्रामीणों की मदद से पशुशाला में लगी आग को बुझाने का प्रयास किया गया। जब तक आग पर पूरी तरह से काबू पाया जाता तब तक बाड़े में बंधी पांच बकरियां, एक बकरा व एक भेड़ आग की भेंट चढ़ चुकी थी।
पुलिस जांच में यह पाया गया कि पशुपाला रसोई घर के साथ सटी थी जिस वजह से रसोई से आग की चिंगारी किसी तरह से पशुशाला तक पहुंची होगी जिस वजह से यह घटना घटी। इस घटना बारे सोमवार को पुलिस सदर थाना चंबा को सूचना मिली जिसके चलते डीएसपी मुख्यालय अभिमन्यू वर्मा की अगुवाई में एक पुलिस दल मौके पर गया और पूरे मामले की जांच करके प्रभावित पशुपालक के ब्यान दर्ज किए।
लोगों ने जिला प्रशासन से प्रभावित परिवार को शीघ्र फौरी आर्थिक राहत जारी करने की मांग की है। 
ये भी पढ़ें………………..
. यहां की थी चोरी पुलिस ने रंग हाथों दबौचा।
. आग लगने से तीन मंजिला मकान जलकर राख।
- Advertisement -
Ads
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
और खबरे
- Advertisement -
Ads

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here