- Advertisement -
Ads
Friday, September 20, 2024
Homeराजनीतिजदयू उत्तर प्रदेश में भाजपा के साथ मिलकर लड़ना चाहती है चुनाव

जदयू उत्तर प्रदेश में भाजपा के साथ मिलकर लड़ना चाहती है चुनाव

- Advertisement -
Ads

जदयू उत्तर प्रदेश में भाजपा के साथ मिलकर लड़ना चाहती है चुनाव

डिजिटल डेस्क, पटना। केंद्रीय मंत्री और जनता दल (युनाइटेड) के पूर्व अध्यक्ष आरसीपी सिंह ने शनिवार को कहा कि हमलोग उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ मिलकर चुनाव लड़ना चाहते हैं। उन्होंने इस दौरान बिहार के सत्ताधारी गठबंधन हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) और विकासशील इंसान पार्टी (वीआइपी) के अकेले चुनाव लड़ने से किसी प्रकार के नुकसान होने से भी इनकार किया। सिंह ने शनिवार को पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि हमारी पार्टी उत्तर प्रदेश में भाजपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ना चाहती है। उन्होंने कहा कि इसके लिए बातचीत भी चल रही है।

सीटों की सूची भेजने या सीटों की मांग के संबंध में पूछे जाने पर कहा कि ऐसा कुछ भी नहीं है। उन्होंने कहा कि गठबंधन में सहमति बनती है, उसके बाद मजबूत साथी का नाम तय होता है। हमारी भाजपा से दोस्ती है और यह दोस्ती आगे भी बनी रहेगी। बिहार में राजग में शामिल हम के प्रमुख जीतन राम मांझी और वीआईपी के प्रमुख मुकेश सहनी के जदयू और भाजपा से अलग होकर एक साथ चुनाव मैदान में उतरने को लेकर आरसीपी सिंह ने कहा कि सभी राजनीतिक दल हैं।

जो हित में होता है, वह काम करते हैं। उन्होंने हालांकि यह भी कहा कि इनके अकेले लड़ने से भाजपा और जदयू को कोई नुकसान नहीं होगा। उन्होंने कहा कि उनके साथ बिहार में गठबंधन है, यह जरूरी नहीं उत्तर प्रदेश में भी गठबंधन हो। बिहार को विशेष राज्य का दर्जा की जदयू की मांग के संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि बिहार के लाभ के लिए मांग की जाती रही है। इसमें गलत क्या है।

(आईएएनएस)

खबरें और भी हैं…

Source

- Advertisement -
Ads
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
और खबरे
- Advertisement -
Ads

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here