- Advertisement -
Ads
Friday, September 20, 2024
Homeहिमाचल प्रदेशअटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर होंगे कई कार्यक्रम: एचएफआरआई में सुशासन...

अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर होंगे कई कार्यक्रम: एचएफआरआई में सुशासन सप्ताह की शुरुआत, सप्ताह भर चलेंगे कार्यक्रम

- Advertisement -
Ads

शिमला4 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर हर वर्ष 25 दिसंबर को सुशासन दिवस और इस पूरे सप्ताह को सुशासन सप्ताह के रूप में मनाया जाता है। इसका उद्देश्य अटल बिहारी वाजपेयी के योगदान का सम्मान करना और सरकार की जवाबदेही पर जागरुकता फैलाना है। इसी कड़ी में हिमालयन वन अनुसंधान संस्थान शिमला में सुशासन सप्ताह-2021 कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्याथिति विशेष सचिव, स्वास्थ्य विभाग डॉ. अश्वनी कुमार शर्मा रहे। कार्यक्रम के प्रारंभ में एचएफआरआई के निदेशक डाॅ. एसएस सामंत ने मुख्यातिथि का स्वागत किया।

मुख्यातिथि डाॅ. अश्वनी कुमार शर्मा ने बताया कि इस वर्ष सुशासन सप्ताह का विषय प्रशासन गांव की ओर है जिस के तहत जन शिकायतों के निवारण और सेवा वितरण में सुधार के लिए एक राष्ट्रव्यापी अभियान भारत के सभी जिलों, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आयोजित किया जा रहा है। 700 से अधिक जिला कलेक्टर प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम में भाग लेंगे और सप्ताह भर चलने वाले इस कार्यक्रम के दौरान तहसील, पंचायत समिति मुख्यालय का दौरा कर समय पर शिकायत निवारण और सेवा वितरण सुधार में योगदान देंगे।

मुख्य तकनीकी अधिकारी डाॅ. जोगिंदर चौहान ने संस्थान के निदेशक, मुख्यातिथि, वैज्ञानिकों, अधिकारियों, कर्मचारियों, शोधार्थियों का कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आभार जताया। 22 दिसंबर को डीपीआईआईटी द्वारा अनुपालन बोझ, एकीकृत और प्रभावी शासन प्रथाओं को कम करने के लिए सुधारों के अगले चरण पर राष्ट्रीय कार्यशाला। 23 को कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग मिशन कर्मयोगी-द पाथ आगे विषय पर कार्यशाला। 24 को प्रशासनिक सुधार एवं जन शिकायत विभाग केंद्रीय सचिवालय में निर्णय लेने में दक्षता बढ़ाने की पहल विषय पर कार्यशाला। 25 को केंद्रीय मंत्रालयों, विभागों द्वारा अनुभवों को सांझा किया जाएगा।

खबरें और भी हैं…

Source

- Advertisement -
Ads
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
और खबरे
- Advertisement -
Ads

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here