- Advertisement -
Ads
Friday, September 20, 2024
HomeखेलAsian Champions Trophy: पाकिस्तान को धूल चटाकर भारतीय मेंस हॉकी टीम ने...

Asian Champions Trophy: पाकिस्तान को धूल चटाकर भारतीय मेंस हॉकी टीम ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

- Advertisement -
Ads

ओलंपिक कांस्य पदक विजेता भारत ने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को रोमांचक मुकाबले में 4-3 से हराकर एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी पुरूष हॉकी टूर्नामेंट का कांस्य पदक जीत लिया है।  मस्कट में पिछली बार हुए टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान संयुक्त विजेता रहे थे। भारत को मंगलवार को सेमीफाइनल में जापान ने 5-3 से हराया था। 

भारत ने पहले मिनट में हरमनप्रीत सिंह के गोल की मदद से बढत बना ली । इसके बाद सुमित (45वां मिनट), वरूण कुमार (53वां मिनट) और आकाशदीप सिंह (57वां मिनट) ने गोल दागे। पाकिस्तान के लिए अफराज (10वां),अब्दुल राणा (33वां) और अहमद नदीम (57वां) ने गोल किए।

टोक्यो ओलंपिक में न खेल पाने से निराश थे किदांबी श्रीकांत, फिर ऐसे किया खुद को प्रेरित

भारत की इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान पर यह दूसरी जीत थी। इससे पहले राउंड रॉबिन चरण में भारत ने पाकिस्तान को 3-1 से हराया था।  फाइनल में दक्षिण कोरिया का सामना जापान से होगा। 

Source

- Advertisement -
Ads
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
और खबरे
- Advertisement -
Ads

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here