- Advertisement -
Ads
Thursday, September 19, 2024
Homeराजनीतिप्रधानमंत्री का चंबा दौरा सफल बनाने में भाजपा संगठन जुटा

प्रधानमंत्री का चंबा दौरा सफल बनाने में भाजपा संगठन जुटा

- Advertisement -
Ads

प्रदेश संगठन मंत्री, हिमाचल भाजपा चुनाव सहप्रभारी ने चंबा में डेरा डाला

चंबा, ( गुरमीत): प्रधानमंत्री का चंबा दौरा सफल बनाने में भाजपा संगठन कोई कोर कसर नहीं छेड़ना चाहता है। यही वजह है कि भाजपा के बड़े-बड़े ओहदेदार चंबा पहुंच चुके है।  हिमाचल भाजपा सह प्रभारी देवेंद्र राणा, हिमाचल भाजपा संगठन मंत्री पवन राणा बीते दो दिनों से ही चंबा पहुंच चुके है।

भाजपा के ये बड़े दिग्गज नेता चंबा के मुख्य बाजार का दौरा कर दुकानदारों को प्रधानमंत्री की रैली में पहुंचने का न्यौता दे रहे हैं तो साथ ही अधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ बैठकों को दौर आयोजित कर तैयारियों की समीक्षा भी कर रहे है। भाजपा का प्रत्येक पदाधिकारी व कार्यकर्ता जिस तरह से बीते चार-पांच दिनों से जिला चंबा में अपनी सक्रियता दर्ज करवा रहा है उससे यह बखूबी आभास होता है कि वह नरेंद्र मोदी की इस रैली को ऐतिहासिक बनाने में कोई कमी नहीं छोड़ना चाहती है।

 

प्रधानमंत्री मोदी की इस रैली को लेकर जहां भाजपा में बेहद उत्साह देखने को मिल रहा है तो दूसरी तरफ कांग्रेस की बात करे तो इस रैली की घोषणा होने के बाद से मानों उसे सांप सूंघ गया है। भाजपा की यह तैयारियां क्या रंग लाती है इस बात को पता तो 13 अक्तूबर को रैली वाले दिन जनता की भीड़ देखकर ही चल पाएगा लेकिन इतना जरूर है कि भाजपा हिमाचल के आदर्श चुनाव आचार संहिता के लागू होने से पहले प्रधानमंत्री के इस दौरे को लेकर किसी भी प्रकार की कमी छोड़ना नहीं चाहती है। 

- Advertisement -
Ads
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
और खबरे
- Advertisement -
Ads

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here