- Advertisement -
Ads
Thursday, September 19, 2024
HomeराजनीतिPM बिन मांगें हिमाचल को विकास के तोहफे दे रहे-जयराम ठाकुर

PM बिन मांगें हिमाचल को विकास के तोहफे दे रहे-जयराम ठाकुर

- Advertisement -
Ads

चंबा से होगा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तीसरे चरण का शुभारंभ

चंबा, (गुरमीत): देश के यस्सवी PM बिन मांगें हिमाचल को विकास के तोहफे दे रहे है। प्रदेश मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बुधवार को चंबा के ऐतिहासिक चौगान में आयोजित होने वाली प्रधानमंत्री की रैली की तैयारियों का जायजा लेने के दौरान पत्रकारों से यह बात कही।

उन्होंने कहा कि वीरवार को प्रधानमंत्री चंबा दौरे पर आ रहे है और इस दौरान वह चंबा में कई विकास परियोजनाओं को हरी झंडी देंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री हिमाचल प्रदेश के लिए लगभग3 हजार करोड़ की प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-तृतीय चरण का भी चंबा से शुभारंभ करेंगे। वह 48 मेगावाट की चांजू-3 पनबिजली परियोजना और 30.5 मेगावाट की देवथल-चांजू जल विद्युत परियोजना की आधारशिला भी रखेंगे।

उन्होंने कहा कि इन जल विद्युत परियोजनाओं के निर्माण पर लगभग 800 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, विधानसभा उपाध्यक्ष हंस राज, भाजपा के राज्य संगठन सचिव पवन राणा, वूल फेडरेशन के अध्यक्ष त्रिलोक कपूर, प्रदेश अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति विकास निगम के उपाध्यक्ष जय सिंह, चम्बा भाजपा जिलाध्यक्ष जसबीर नागपाल, उपायुक्त डीसी राणा और पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

- Advertisement -
Ads
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
और खबरे
- Advertisement -
Ads

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here