- Advertisement -
Ads
Friday, September 20, 2024
Homeदुर्घटनास्कूटी दुर्घटना, 2 महिलाओं की मौत

स्कूटी दुर्घटना, 2 महिलाओं की मौत

- Advertisement -
Ads

पुलिस ने दोनों शव बरामद किए, मेडिकल कॉलेज चंबा में पोस्टमार्टम होगा

चंबा, (गुरमीत नागपाल): हिमाचल के जिला चंबा में एक स्कूटी दुर्घटना में 2 महिलाओं की मौत हो गई थी। एक शव शाम को ही बरामद कर लिया गया था तो दूसरा शव मंगलवार की सुबह पुलिस व एनडीआरएफ ने सर्च ऑप्रेशन से बरामद किया। इस बात की पुष्टि डी.एस.पी. मुख्यालय अभिमन्यु वर्मा ने की। 
ये भी पढ़ें….. चंबा-साहो मार्ग पर स्कूटी खाई में समाई, दो महिलाओं की मौत
गौरतलब है कि सोमवार की शाम को चंबा-साहो मार्ग पर मछरियाली नामक स्थान पर एक स्कूटी सड़क से नीचे खाई में गिर गई थी जिस कारण उस पर सवार दोनों महिलाएं भी खाई में जा गिरी थी। 32 वर्षीय रीतू पत्नी संजय का शव सोमवार को ही तलाश लिया गया था लेकिन दूसरी महिला का शव नहीं मिल पाया था। 
पुलिस ने सोमवार रात करीब 10 बजे तक लापता महिला की तलाश के लिए अग्निशमन विभाग के साथ मिलकर सर्च ऑप्रेशन को अंजाम दिया था लेकिन महिला को तलाशने में सफलता नहीं मिल पाई थी। रात 10 बजे सर्च ऑप्रेशन को रोक दिया गया था जिसके चलते मंगलवार की अल सुबह एक बार फिर से पुलिस ने ndrf के साथ मिलकर लापता महिला की तलाश में खोजी अभियान छेड़ा।
ये भी पढ़ें……. अब घरद्वार रोजगार, यह योजना करेगी मालामाल।

इस सर्च ऑप्रेशन को उस समय सफलता मिली जब सुबह करीब साढ़े 5 बजे लापता स्कूटी सवार 31 वर्षीय प्रीति पत्नी करण निवासी लुडेरा का शव बरामद हो गया। डी.एस.पी. चंबा अभिमन्यु वर्मा ने बताया कि पुलिस दोनों मृतक महिलाओं के शवों को आज मंगलवार को मेडिकल कॉलेज अस्पताल चंबा में पोस्टमार्टम करवाएगी। 
- Advertisement -
Ads
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
और खबरे
- Advertisement -
Ads

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here