- Advertisement -
Ads
Thursday, September 19, 2024
Homeक्राइमसुसर को ढांक से नीचे गिरा कर मौत दी

सुसर को ढांक से नीचे गिरा कर मौत दी

- Advertisement -
Ads

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया

चंबा, (गुरमीत नागपाल): एक दामाद द्वारा अपने सुसर को ढांक से नीचे गिरा कर उसे मौत दी।  पुलिस ने मृतक की बेटी व आरोपी के भाई का ब्यान दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।  पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर अपनी कार्यवाही को अंजाम दिया।
जानकारी के अनुसार मामला जिला चंबा में पुलिस थाना किहार के दायरे में आने वाली ग्राम पंचायत भांदल से जुड़ा हुआ है। आरोपी की पत्नी सुनीता देवी ने अपने पति के खिलाफ पुलिस में ब्यान दर्ज करवाया है कि उसका पति हिंद कुमार पुत्र भानो निवासी गांव भेंट पंचायत भांदल अक्सर उसके साथ लड़ाई-झगड़ा करता है।
इसी कारण उसके अपने पति के साथ संबंध ठीक नहीं है। हाल ही में भी उसके पति ने उसके साथ लड़ाई-झगड़ा किया जिसके चलते उसने जम्मू में रहने वाले माता-पिता को फोन करके पूरे मामले बारे बताया।
27 मार्च की रात करीब 8 बजे उसके पिता, भाई व चाचा उसे मायके ले जाने के लिए उसके घर आए। वहां उसके पति ने उसके मायके वालों के साथ मारपीट करनी शुरूकर दी जिस वजह से हर कोई अपनी जान बचाने के लिए यहां-वहां भाग खड़ा हुआ।
इस बारे में पुलिस को सूचित किया गया जिसके चलते पुलिस मौके पर पहुंची और जब पुलिस अपनी कार्रवाई को अंजाम दे रही थी तो महिला ने अपने पिता व पति के गायब होने की बात कही। अगले दिन पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति का सियुल नदी में शव पड़ा हुआ है।
इस पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव अपने कब्जे में लिया तो उसकी पहचान महिला के पिता लक्ष्मण सिंह उर्फ टिंडू के रूप में हुई। पुलिस ने इस मामले को लेकर हत्या की आशंका को जांच शुरू की तो आरोपी के भाई ने पुलिस को बताया कि उसके भाई ने उसे बताया था कि उसने अपने ससुर को मौत के घाट उतार दिया है और अब वह भाग रहा है।
पुलिस जब आरोपी की तलाश में जुटी तो वह अपने घर व गांव से लापता पाया। यही नहीं आरोपी ने पकड़े जाने के डर से अपना मोबाईल भी बंद कर दिया था। डीएसपी सलूणी मयंक चौधरी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए तीन टीमों को गठन किया और पूरी रात उसे दबौचने के लिए संभावित ठिकानों पर छापे मारे।

पुलिस को अगली सुबह करीब चार बजे आरोपी को पकड़ने में सफलता मिली। पुलिस ने मृतक की बेटी व आरोपी के भाई के ब्यान दर्ज किए तो साथ ही फोरेसिंक रिपोर्ट के आधार पर आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 के तहत का मामला दर्ज किया। डीएसपी ने बताया कि आरोपी को बुधवार अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा।
- Advertisement -
Ads
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
और खबरे
- Advertisement -
Ads

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here