- Advertisement -
Ads
Friday, September 20, 2024
Homeक्राइमसरकारी संपत्ति को नुक्सान पहुंचाया,मामला दर्ज

सरकारी संपत्ति को नुक्सान पहुंचाया,मामला दर्ज

- Advertisement -
Ads
चंबा, (गुरमीत नागपाल): सरकारी संपत्ति को नुक्सान पहुंचाने का पुलिस थाना डल्हौजी में मामला दर्ज किया गया है। विभाग के sdo ने यह शिकायत दर्ज करवाई है। मामले की पुष्टि डीएसपी डल्हौजी विशाल वर्मा ने की
जानकारी के अनुसार कुछ समय पहले ही जल शक्ति मंडल डल्हौजी के दायरे में आने वाली मेल पंचायत के गांव खजाटा में लोगों की सुविधा के लिए पेयजल पाईप लाईन बिछाई गई थी। विभाग के एसडीओ अनीष ठाकुर ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि बिछाई गई पेयजल पाइप लाईन को भाग सिंह पुत्र धनीराम निवासी गांव नेकी ने उखाड़ दिया।
ये भी पढ़ें…….. डी.सी. के द्वार लोगों ने लगाई यह गुहार।
उक्त व्यक्ति के इस गैरकानूनी काम से सरकारी संपत्ति को नुक्सान पहुंचा है तो साथ ही लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ा। ऐसे में उक्त व्यक्ति के खिलाफ पुलिस कानूनी कार्रवाई अमल में लाए।

sdo की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी व्यक्ति के खिलाफ पीडीपी एक्ट के तहत सरकारी संपत्ति को नुक्सान पहुंचाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। Dsp डल्हौजी विशाल वर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि जल शक्ति विभाग के अधिकारी द्वारा यह शिकायत दर्ज करवाई गई है जिस पर पुलिस जांच करने में जुट गई है।
ये भी पढ़ें……डी.सी. इस वजह से हुए खफा, अधिकारियों को दिए यह निर्देश।
- Advertisement -
Ads
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
और खबरे
- Advertisement -
Ads

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here