- Advertisement -
Ads
Tuesday, September 17, 2024
Homeहिमाचल प्रदेशप्रदेश में सप्ताह में 5 दिन कार्य दिवस घोषित

प्रदेश में सप्ताह में 5 दिन कार्य दिवस घोषित

- Advertisement -
Ads
शिमला, (ब्यूरो): हिमाचल सरकार ने अब एक और बड़ा निर्णय लिया है। सरकार के नये निर्णय के अनुसार अब प्रदेश में सप्ताह में 5 दिन कार्य दिवस घोषित किया गया है।
अब सप्ताह के शनिवार व रविवार को सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे। सरकार का यह नया फैसला 10 जनवरी की सुबह बजे से 24 जनवरी की सुबह 6 बजे तक लागू रहेगा।
सरकार के इन आदेशों के दायरे से जरूरी सेवाओं से संबंधित सरकारी व अर्ध सरकारी विभागों को बाहर रखा गया है। रविवार को सरकार ने यह निर्णय लिया है और इसके बारे में प्रदेश के सभी सरकारी विभागों के विभागाध्यक्षों को जानकारी दे दी गई है।
यही नहीं सरकारी विभागों का कार्य अब 50 प्रतिशत क्षमता पर आधारित रहेगा। यानी अब प्रदेश में कोविड की तीसरी लहर को रोकने के लिए सरकारी विभागों को कुल स्टाफ का 50 प्रतिशत की कार्य दिवस पर हाजिर रहेगा।
सरकार ने बीते रोज की प्रदेश के सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों, शिक्षण तथा प्रशिक्षण संस्थानों को 26 जनवरी तक बंद रखने का निर्णय लिया था। अब रविवार को सरकार ने एक और नया आदेश जारी किया है।
सरकार ने अब धार्मिक, सामाजिक व राजनैतिक कार्यक्रमों पर भी बंदिश लगाई है। नये आदेशों के अनुसार अब इंडोर में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में 50 प्रतिशत या फिर अधिकतम 100 लोग ही शामिल हो पाएंगे जबकि आऊटडोर कार्यक्रम में उक्त स्थान की क्षमता से महज 50 प्रतिशत मौजूदगी ही लोगों की निर्धारित की गई है।
सरकार ने यह भी साफ किया है कि अब किसी भी प्रकार के आयोजन को आयोजित करने से पूर्व ऑनलाईन उसका पंजीकरण करवा कर उसकी अनुमति लेनी अनिवार्य है। धार्मिक स्थलों पर लंगर/धाम व कम्युनिटी किचन पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है।

 

सरकार ने जिला के उपायुक्तों को यह निर्देश दिए हैं कि वे अपने जिला के व्यापार मंडलों के प्रतिनिधियों के साथ सोमवार को बैठक करे। इन बैठकों में वहां के व्यापारिक प्रतिष्ठानों को खोलने व बंद करने के समय पर निर्णय लिया जाएगा।

सरकार के इस आदेश से यह आभास होता है कि एक बार फिर से व्यापारिक प्रतिष्ठानों को खोलने व बंद करने के समय में कटौती हो सकती है। हालांकि इस स्थिति को लेकर सोमवार को ही पुख्ता रूप से कुछ कहा जा सकता है लेकिन इतना जरुर है कि सोमवार का दिन व्यापारी वर्ग के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है।
- Advertisement -
Ads
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
और खबरे
- Advertisement -
Ads

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here