- Advertisement -
Ads
Saturday, September 21, 2024
Homeक्राइमजिला चंबा में 1 व्यक्ति रंगे हाथों चरस सहित धरा

जिला चंबा में 1 व्यक्ति रंगे हाथों चरस सहित धरा

- Advertisement -
Ads
चंबा, (गुरमीत): जिला चंबा में 1 व्यक्ति रंगे हाथों चरस सहित धरा गया। पुलिस थाना डल्हौजी में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया। उसे वीरवार को अदालत के समक्ष पेश किया गया। अदालत ने पुलिस के आग्रह पर आरोपी को पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। डीएसपी डल्हौजी विशाल ने मामले की पुष्टि की है। 
जानकारी के अनुसार एसआईयू सैल डल्हौजी को यह मामला पकड़ने में उस समय कामयाबी मिली जब यह दल बुधवार की आधी रात को खैरी पुल के पास गश्त पर थी। यह दल जब खैरी पुल के पास पहुंचा तो वहां एक व्यक्ति रैन शैड़ में मौजूद था। आधी रात को उक्त व्यक्ति की मौजूदगी को लेकर पुलिस को शंका हुई।
एसआईयू सैल ने उक्त व्यक्ति के पास जाकर पूछताछ की तो वह व्यक्ति बुरी तरह से घबरा गया। उसकी घबराहट को देखते हुए पुलिस ने जब उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से 430 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी से जब उसके बारे में पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान पृथु पुत्र भरथु निवासी भुनाड़ (खैरी) के रूप में दी।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बरामद चरस को अपने कब्जे में लेकर पुलिस थाना डल्हौजी में उसके खिलाफ चरस बरामद करने का मामला दर्ज किया। आरोपी को वीरवार अदालत के समक्ष पेश किया जहां अदालत ने पुलिस के आग्रह पर आरोपी को पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। डीएसपी डल्हौजी ने बताया कि पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से इस मामले को लेकर गहनता के साथ पूछताछ की जाएगी।
ये भी पढ़ें……………
. जिला चंबा में चरस की तस्करी करता एक धरा।
.मौत को मात देकर सुरक्षित हाथों में पहुंचा राज्य पक्षी जुुजुराना।
- Advertisement -
Ads
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
और खबरे
- Advertisement -
Ads

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here