- Advertisement -
Ads
Thursday, September 19, 2024
Homeहिमाचल प्रदेशयातायात नियमों को नजर अंदाज करना भारी पड़ सकता

यातायात नियमों को नजर अंदाज करना भारी पड़ सकता

- Advertisement -
Ads

नशा करके व बगैर पंजीकरण के वाहन चलाने वालों पर पुलिस ने कसा शिकंजा

चंबा, (गुरमीत): वाहन चलाते समय अगर आप यातायात नियमों को नजर अंदाज करना भारी पड़ सकता है। अपनी इस आदत को तुरंत सुधार ले वरना आपकों अपनी जेब ढ़ीली करनी पड़ सकती है, क्योंकि चंबा पुलिस ने यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों को सबक सिखाने के लिए विशेष अभियान छेड़ दिया है।

 

पुलिस की माने तो जिला चंबा में बढ़ रही वाहन दुर्घटनाओं पर नकेल कसने के लिए उसे यह विशेष अभियान चलाना पड़ा है। इसके तहत नशा करके वाहन चलाने व  वाहन चलाते हुए मोबाइल सुनने वालों पर पुलिस ने पैनी निगाह रखी है।

 

पुलिस अपने इस अभियान को कितनी सक्रियता के साथ अंजाम दे रही है इस बात का अनुमान इसी से लगाया जा सकता है कि बीते महज दो दिनों के भीतर पुलिस थाना चंबा की टीम ने ही 50 से अधिक छोटे-बड़े वाहनों के चालान काटने में सफलता हासिल की है।

 

गाड़ी चलाते समय मोबाइल सुनने के मामले सबसे ज्यादा शामिल है। पुलिस को इस अभियान के तहत यह भी पता चला है कि जिला चंबा में कई ऐसे वाहन सड़कों पर दौड़ रहें हैं जो कि पड़ोसी राज्य पंजाब से खरीद कर लाए गए हैं लेकिन वाहन खरीदने वाले ने अभी तक उसे अपने नाम पंजीकृत नहीं करवाया है। कुछ तो ऐसे वाहन भी पाए गए जिनकी एनओसी तक नहीं है।

 

सदर पुलिस थाना प्रभारी सकीनी कपूर ने बताया कि बिना पंजीकरण के वाहन को चलाना यातायात नियमों की अवहेलना करना है तो साथ ही ऐसे वाहनों को आपराधिक घटनाओं के लिए प्रयोग करने की आशंका बनी रहती है।

Site logo

एसएचओ सदर पुलिस थाना चंबा सकीनी कपूर ने कहा कि जिला चंबा वाहन दुर्घटना के दृष्टिगत संवेदनशील है और ज्यादातर वाहन दुर्घटनाओं का कारण मानवीय भूल पाया जाता है। ऐसे में इस प्रकार के अभियान को अंजाम देना बेहद जरुरी है ताकि वाहन चलाते हुए यातायात नियमों का पालन करके वाहन चालक अपनी और अपनों की जान को सुरक्षित बना सके।
ये भी पढ़ें…..
. चुराह में कांग्रेस से भाजपा घबराई, उसने यह चाल चलाई-भारद्वाज।
. डल्हौजी, खजियार व तलेरू में इसके विक्रय केंद्र खुलेंगे।
- Advertisement -
Ads
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
और खबरे
- Advertisement -
Ads

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here