- Advertisement -
Ads
Friday, September 20, 2024
Homeहिमाचल प्रदेशमनाली की बेटी ने फिर दोहराया इतिहास: अल्पाइन स्की में देश के...

मनाली की बेटी ने फिर दोहराया इतिहास: अल्पाइन स्की में देश के नाम किया कांस्य पदक, यूरोप के देश मोंटेनेग्रो में दर्ज की जीत

- Advertisement -
Ads

कुल्लू2 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

हिमाचल के कुल्लू के हिल स्टेशन मनाली निवासी भारतीय स्कीइंग एथलीट आंचल ठाकुर ने एक बार फिर से स्कीइंग में देश-प्रदेश का नाम रोशन किया है। उन्होंने यूरोप के देश मोंटेनेग्रो के शहर कोलासिन में अंतर्राष्ट्रीय स्की महासंघ (फिस) अल्पाइन स्की प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीत कर फिर से इतिहास दोहराया है।

बता दें कि आंचल ठाकुर ने इससे पहले जनवरी 2018 में तुर्की में हुई अल्पाइन स्कीइंग प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता था। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्कीइंग में भारत का यह पहला पदक था। आंचल की दूसरी उपलब्धि से मनाली में खुशी की लहर है।

आंचल के पिता रोशन ठाकुर देश के पहले पैराग्लाइडर रहे हैं। बेटी भी अब उनके नक्शे कदम पर है। उन्होंने कहा कि उनकी बेटी ने फिर से इतिहास रचा है। बेटी को अल्पाइन स्की में कांस्य पदक मिला है। आंचल ने दूसरी बार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मनाली और हिमाचल सहित भारत का नाम चमकाया है।

खबरें और भी हैं…

Source

- Advertisement -
Ads
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
और खबरे
- Advertisement -
Ads

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here