- Advertisement -
Ads
Thursday, September 19, 2024
Homeदुर्घटनामणिमहेश यात्रा पर आई एक महिला व बच्ची की मौत 2 घायल

मणिमहेश यात्रा पर आई एक महिला व बच्ची की मौत 2 घायल

- Advertisement -
Ads

चंबा, ( गुरमीत नागपाल ): मणिमहेश यात्रा पर आई एक महिला व बच्ची की मौत हो तो 2 लोग गम्भीर रूप से घायल हुए। यह घटना मणिमहेश यात्रा के दौरान पहाड़ से पत्थर गिरने के कारण घटी। पर्वतारोहण संस्थान भरमौर के बचाव दलों ने शवों तथा घायलों को हड़सर तक पहुंचाया। घायलों को उपचार के लिए भरमौर अस्पताल भर्ती करवाया गया जहां उनका उपचार चला हुआ है।

जानकारी के अनुसार यह घटना उस समय घटी जब मणिमहेश यात्रा पर आए शिवभक्त जब  धनछो के पास दोनाली नामक स्थान पर पहुंचे तो अचानक ऊपर से पत्थर गिरे। इन पत्थरों की चपेट में आने से एक लड़की व एक महिला की मौत हो गई। दोनों हिमाचल के कांगड़ा जिला के रहने वाली बताई गई है।

ये भी पढ़ें: भाजपा ने कांग्रेस के लिए यह कहा।

पत्थरों की चपेट में आने से दो युवक घायल हुए जिसमें एक ऊना जिला का रहने वाला तो दूसरा पंजाब के पठानकोट का रहने वाला है। इस घटना के घटित होने से एक बार फिर से इस यात्रा में आए लोगों में मन में भय का माहौल बन गया।

 

एसडीएम भरमौर असीम सूद ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि हड़सर से लेकर मणिमहेश डल झील तक अक्सर पत्थरों के गिरने का खतरा बना रहता है। यही वजह है कि प्रशासन बार-बार मणिमहेश यात्रियों से आग्रह करता है कि इकठ्ठे समूह में यात्रा न करे। आपस में कुछ दूरी जरूर बनाए रखे ताकि ऊपर से पत्थर आने की स्थिति में कुछ बचाव हो सके।

ये भी पढ़ें: लापरवाही ने ली बच्ची की जान।

मृतकों की पहचान अंविता (10) पुत्री गोगा राम निवासी गांव व डाकघर लिप्याना तहसील हारचक्कीयां  जिला कांगड़ा व सोनू देवी (32) पत्नी गोगा राम निवासी गांव व डाकघर लिप्याना तहसील हार चक्कीयां  जिला कांगड़ा के रूप की गई।

घायलों में साहिल शर्मा पुत्र सुभाष चंद निवासी गांव सलोली मोड़ डाकघर जिला ऊना तथा गणेश पुत्र तिलक राज निवासी वार्ड नंबर 5 सुजानपुर तहसील व जिला पठानकोट पंजाब का नाम शामिल है। घटना की सूचना मिलते ही पर्वतारोहण संस्थान का बचाव दल मौके पर पहुंचा और शवों तथा घायलों को हड़सर तक पहुंचाया।

 

इस घटना के साथ ही अधिकारी रूप से भले अभी तक मणिमहेश यात्रा शुरू न हुई हो लेकिन इस बार इस यात्रा के बेहद कठिन होने की आशंका जताई जाने लगी है। ऐसे में प्रशासन द्वारा समय-समय पर यात्रा को लेकर जारी करने वाली advisory को ध्यान रखते हुए अपनी यात्रा को अंजाम दे ताकि यह यात्रा शकुशल पूरी कर सके।

- Advertisement -
Ads
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
और खबरे
- Advertisement -
Ads

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here