- Advertisement -
Ads
Tuesday, September 17, 2024
Homeदुर्घटनाफिटर की पत्थर लगने से दर्दनाक मौत

फिटर की पत्थर लगने से दर्दनाक मौत

- Advertisement -
Ads

चंबा उपमंडल के दायरे में आने वाली इस पंचायत में घटी घटना

चंबा, ( गुरमीत नागपाल ): पेयजल पाईप लाईन को दरूस्त करते में जुटे फिटर की पत्थर लगने से दर्दनाक मौत हो गई। उपचार के लिए उसे मेडिकल कॉलेज चंबा लाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने अस्प्ताल पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लिया। पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव उसके परिजनों को सौंप दिया।

 

जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत साच के कुछ गांवों की चरमराई पेयजल व्यवस्था को ठीक करने का पिछले 3 दिनों से काम चला हुआ था। जिस स्थान पर यह कार्य चला हुआ था वहां ऊपर पहाड़ से जंगल में आग लगने की वजह से पत्थर गिर रहें थे।

हर बार जैसे ही पत्थर गिरते तो फिटर प्यार सिंह पुत्र चतरो राम निवासी गांव टिपरा पंचायत साच वहां से भाग कर अपनी जान को बचा लेते। वीरवार की सुबह एक बार फिर जब प्यार सिंह अपने अन्य दो साथियों के साथ पेयजल व्यवस्था को ठीक करने में जुटा हुआ था तो ऊपर पहाड़ से पत्थर गिरने लगे। प्यार सिंह व उसके साथियों ने खुद को बचाने के लिए वहां से भागने का प्रयास किया लेकिन इस बार प्यार सिंह को सफलता नहीं मिली।
दो पत्थर सीधे प्यार सिंह के सिर पर आकर लगे तो एक अन्य साथी की टांग में पत्थर लगा। प्यार सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों को जैसे ही इस घटना के बारे पता लगा तो वे तुरंत मौके पर पहुंचे और उन्होंने प्यार सिंह को मेडिकल कॉलेज अस्पताल चंबा पहुंचाने की व्यवस्था की। मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचने पर वहां तैनात चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की पुष्टि डीएसपी चंबा अभिमन्यु वर्मा ने की।
- Advertisement -
Ads
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
और खबरे
- Advertisement -
Ads

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here