- Advertisement -
Ads
Thursday, September 19, 2024
Homeमनोरंजनप्रियंका चोपड़ा और निक जोनस का रोमांटिक क्रिसमस, पति की गोद में...

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस का रोमांटिक क्रिसमस, पति की गोद में बैठी नजर आईं एक्ट्रेस

- Advertisement -
Ads

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के क्रिसमस सेलिब्रेशन की फोटो सामने आई है। फोटो में प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस की गोद में बैठी नजर आ रही हैं। उन्होंने अपनी पेट डॉग को अपनी गोद में उठा रखा है और निक जोनस के दोनों डॉग्स उनके आसपास बैठे हुए हैं। निक जोनस अपनी पत्नी को गाल पर किस करते नजर आ रहे हैं और उनके बैकग्राउंड में खूबसूरत क्रिसमस ट्री दिखाई पड़ रहे हैं।

प्रियंका निक का रोमांटिक क्रिसमस
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के आसपास ढेरों गिफ्ट रखे भी दिखाई पड़ रहे हैं। निक और प्रियंका की ये फोटो काफी रोमांटिक लग रही है। इस फोटो को सुपरस्टार निक जोनस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। फोटो को शेयर करते हुए निक जोनस ने लिखा, ‘हर किसी को क्रिसमस की शुभकामनाएं। हमारे परिवार की ओर से आपके परिवार के लिए।’

लाखों लोगों ने शेयर की हैं तस्वीरें
जोनस परिवार के तमाम लोगों ने कॉमेंट बॉक्स में शुभकामनाएं दी हैं। जहां तक इस पोस्ट पर रिएक्शन की बात है तो कुछ ही देर में 9 लाख से ज्यादा लोगों ने इस फोटो को लाइक और शेयर किया है। इसी बीच, निक जोनस के पिता केविन जोनास सीनियर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अपने तीन बेटों: केविन जोनास, निक जोनस और जो जोनास के बचपन की फोटो शेयर की है।

निक ने की है क्रिसमस की तैयारी
इंटरनेशनल स्टार बन चुकीं प्रियंका चोपड़ा की फिल्म ‘मैट्रिक्स’ हाल ही में बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई है। पिछले कुछ दिनों से प्रियंका अपनी इस फिल्म के प्रमोशन में लगी हुई थीं। जहां तक प्रियंका चोपड़ा के क्रिसमस सेलिब्रेशन की बात है तो हाल ही में उनसे इस बारे में पूछा गया था। जवाब में प्रियंका ने कहा कि वह प्रमोशन एक्टिविटी में व्यस्त हैं इसलिए परिवार के लिए गिफ्ट खरीदने की जिम्मेदारी निक जोनस की है।

Source

- Advertisement -
Ads
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
और खबरे
- Advertisement -
Ads

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here