- Advertisement -
Ads
Thursday, September 19, 2024
Homeहिमाचल प्रदेशपर्यावरण को नुक्सान पहुंचाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

पर्यावरण को नुक्सान पहुंचाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

- Advertisement -
Ads

चंबा के नये एसडीएम अरुण शर्मा मीडिया से रूबरू हुए

चंबा, ( गुरमीत नागपाल ): अवैध खनन करके पर्यावरण को नुक्सान पहुंचाने के साथ सरकारी खजाने को चूना लगाने वालों को हरगिज नहीं बक्शा जाएगा। चंबा के नये एसडीएम अरूण शर्मा ने चंबा ने मीडिया से रूबरू होते हुए यह बात कही।
ऊना जिला से संबन्ध रखने वाले एच.ए.एस. अधिकारी अरूण शर्मा एसडीएम चंबा का पदभार संभालने से पूर्व कांगड़ा जिला के इसी पद पर कार्यरत थे। हाल ही में सरकार ने जिन एचएएस अधिकारियों को बदला है उसमें अरूण शर्मा का नाम शामिल था। इस वजह से उन्होंने एसडीएम चंबा का पदभार संभाला है।
उन्होंने बताया कि उनके ध्यान में यह बात लाई गई है कि उनके उपमंडल के दायरे में आने वाले कुछ पटवारखानों की हालत दयनीय है। उन्होंने कहा कि जल्द ही फिल्ड का दौरा करके इस बारे में पूरी जानकारी हासिल करेंगे।

एसडीएम चंबा ने कहा कि सबसे पहले अगले माह की 16 तारिख को चलो चंबा अभियान के तहत आयोजित होने वाली रैली ऑफ चंबा का सफलतापूर्व आयोजन उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्हेांने कहा कि कोविड वजह से बीते दो वर्षों से चंबा का एतिहासिक मिंजर मेला आयोजित नहीं किया गया।

 

अबकी बार इस मेले का आयोजन किया जा रहा है। इसके सफल आयोजन में बतौर उपमंडल नागरिक अधिकारी चंबा की भूमिका काफी महत्वपूर्ण रहती है। सरकार व जिला प्रशासन की उम्मीदों पर खरा उतरने का वह भरपूर प्रयास करेंगे तो साथ ही जनता के द्वारा जो भी समस्याएं उनके ध्यान में लाई जाएगी उनका समय पर निपटारा करना उनकी प्राथमिकता में शुमार रहेगा।
- Advertisement -
Ads
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
और खबरे
- Advertisement -
Ads

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here