- Advertisement -
Ads
Friday, September 20, 2024
Homeदुर्घटनाढांक से गिरकर मौत

ढांक से गिरकर मौत

- Advertisement -
Ads

भरमौर सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम होगा।

चंबा, (गुरमीत नागपाल): 1 व्यक्ति की ढांक से गिरकर मौत होने का मामला सामने आया है। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव कब्जे में लिया। जिला चंबा के पुलिस थाना भरमौर में उक्त मामला दर्ज कर लिया गया है। डी.एस.पी. चंबा अभिमन्यु वर्मा ने इस बात की पुष्टि की है। 
ये भी पढ़ें……. स्कूटी दुर्घटना में लापता महिला का शव मिला।

 

जानकारी के अनुसार सोमवार की रात करीब पौने 10 बजे बलौठ पंचायत के पूर्व प्रधान रत्न चंद ने पुलिस चौकी गैहरा को दूरभाष के माध्यम से इस घटना के बारे में बताया। पूर्व प्रधान ने कहा कि 63 वर्षीय गोपी राम पुत्र मचलू निवासी गांव छनाणू डाकघर खुंदेल उपतहसील धरवाला की द्रंगोट के पास ढांक से गिरकर कर बुरी तरह से घायल हो गया।
ये भी पढ़ें……. चलती बस दी ब्रनिंग ट्रेन बनी।

 

घायल गोपी राम को उपचार के लिए चंबा लाया जा रहा था तो बटोट के पास उसने दम तोड़ दिया। इस सूचना के मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लिया। डीएसपी चंबा ने बताया कि जांच करने पर यह पाया कि गोपी राम जब अपनी भेंडों को चरा रहा था तो उसका पांव फिसल गया जिस कारण वह ढांक से नीचे जा गिरा।

इस घटना में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले पर सीआरपीसी की धारा 174 के तहत कार्रवाई को अंजाम दिया। शव को सिविल अस्पताल भरमौर में पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया जहां इस प्रक्रिया के पूरा होने पर शव मृतक के परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
- Advertisement -
Ads
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
और खबरे
- Advertisement -
Ads

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here