- Advertisement -
Ads
Friday, September 20, 2024
Homeक्राइमयुवक 668 ग्राम चरस सहित पकड़ा

युवक 668 ग्राम चरस सहित पकड़ा

- Advertisement -
Ads

धरा गया युवक जिला चंबा के भरमौर उपमंडल का रहने वाला

चंबा, (गुरमीत नागपाल): जिला चंबा का युवक 668 ग्राम चरस सहित पकड़ा गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ ndps एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की पुष्टि एसएचओ चंबा शकीनी कपूर ने की।
जानकारी के अनुसार मंगलवार की दोपहर बाद जब पुलिस ने करोड़ी-पुखरी मार्ग पर नियमित जांच के तहत नाकाबंदी कर रखी थी उस समय उसे यह सफलता मिली।

 

पुलिस दल ने जब एक वाहन को नियमित जांच के तहत रोका हुआ था तो उसी समय एक युवक पैदल करोड़ी पुल की तरफ से आया। उसने अपनी पीठ पर एक बैग उठा रखा है। पुलिस पर जैसे ही उक्त युवक की नजर पड़ी तो वह बुरी तरह से घबरा गया। उसकी इस घबराहट को भांपते हुए पुलिस ने शंका होने पर रोका।

 

युवक से जब पुलिस ने पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान गोपाल सिंह पुत्र राकेश कुमार निवासी गांव नयाग्रा तहसील भरमौर के रूप में दी। पुलिस ने उसके पास मौजूद बैग की तलाशी ली तो बैग से पुलिस को चरस बरामद हुई। 

पुलिस ने बैग सहित चरस को अपने कब्जे में लेकर आरोपी 24 वर्षीय युवक के खिलाफ पुलिस थाना चंबा में एनडीपीएस एक्ट की धरा 20 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को बुधवार अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा।
ये भी पढ़ें… तीसा कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने महत्वपूर्ण जानकारी हासिल की।
- Advertisement -
Ads
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
और खबरे
- Advertisement -
Ads

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here