- Advertisement -
Ads
Thursday, September 19, 2024
Homeक्राइमचरस ले जा रहे 2 युवक रंगे हाथों धरे

चरस ले जा रहे 2 युवक रंगे हाथों धरे

- Advertisement -
Ads

एसआईयू सैल ने सुंगल जीरो प्वाईंट पर सफलता हासिल की

चंबा, ( गुरमीत नागपाल ): रात के अंधेरे में चरस ले जा रहे 2 युवक रंगे हाथों धरे गए। चंबा के siu सैल को वीरवार की रात को यह सफलता मिली। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों को अदालत के समक्ष पेश किया गया जहां पुलिस के आग्रह पर अदालत ने आरोपियों को पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। मामले की पुष्टि डीएसपी चंबा अभिमन्यु वर्मा ने की।

जानकारी के अनुसार हिमाचल के जिला चंबा मुख्यालय के साथ लगते सिल्लाघ्राट क्षेत्र में चंबा पुलिस का एसआईयू सैल गश्त पर था और आधी रात के समय जब उक्त पुलिस दल ने सुंगल जीरो प्वाइंट के पास नाका लगाया हुआ था तो दो लोग रात के अंधेरे में पैदल मुख्य मार्ग की तरफ जाते हुए पाए गए।

चरस ले जा रहे 2 युवक रंगे हाथों धरे
आरोपियों के कब्जे से बरामद चरस

जैसे की इस मुस्तैद पुलिस दल ने उक्त लोगों को मुख्य मार्ग की तरफ जाते हुए देखा तो वह उनकी तरफ बढ़े। इस पर शंका होने के चलते दोनों आरोपियों ने मौके से भागने का प्रयास किया लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। दोनों को पुलिस ने दबोचा और उसके पास मौजूद कैरी बैग की तलाशी ली।

 

पुलिस तलाशी के दौरान कैरी बैग से 819 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ की तो उन्होंने अपनी पहचान 32 वर्षीय सावरिया पुत्र मूसा निवासी गांव गडेतर डाकघर पलूई जिला चंबा व 42 वर्षीय भगतराम पुत्र देबो निवासी गांव भरवाड़ डाकघर झूलाड़ा तहसील व जिला चंबा के रूप में बताई।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना चंबा में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के इस दस्ते की मुस्तैदी से पुलिस ने जिला चंबा में चरस तस्करी का एक और मामला दर्ज करने में सफलता हासिल की है। आरोपियों को शुक्रवार अदालत के समक्ष पेश किया गया। अदालत ने दोनों को पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

- Advertisement -
Ads
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
और खबरे
- Advertisement -
Ads

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here