- Advertisement -
Ads
Tuesday, September 17, 2024
Homeक्राइम606 ग्राम चरस सहित एक और आरोपी धर दबौचा

606 ग्राम चरस सहित एक और आरोपी धर दबौचा

- Advertisement -
Ads

आरोपी की पहचान चुराह निवासी के रूप में की गई

चंबा, (गुरमीत नागपाल): पुलिस के स्टेट नार्कोटिक्स कंट्रोल सैल कांगड़ा ने 606 ग्राम चरस सहित एक और आरोपी धर दबौचा है। धरे गए व्यक्ति की पहचान चुराह निवासी के रूप में की गई। पुलिस थाना डल्हौजी में उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। 
प्रदेश पुलिस के स्टेट नार्कोटिक्स कंट्रोल सैल कांगड़ा ने एक ही दिन में यह दूसरा चरस का मामला दर्ज करने में उस समय सफलतार पाई जब यह पुलिस दल एएसआई करतार सिंह की अगुवाई में चंबा-पठानकोट नेशनल हाईवे मार्ग पर गश्त कर रहा था। इस दल में मुख्य आरक्षी विक्रांत कालिया, मानक मुख्य आरक्षी मुहम्मद असलम, मनोहर लाल व संजय शामिल रहे।
यह दल जब गंढियार नामक स्थान पर पहुंचा तो सामने से एक व्यक्ति पैदल चला आ रहा था। जैसे ही उसने अपने सामने इस दल को पाया तो वह बुरी तरह से घबरा गया। इस वजह से उसने संदिग्ध हरकतों को अंजाम दिया जिन्हें देखते हुए इस पुलिस दल ने शंका होने पर उसे रोका। 
पूछताछ करने पर उक्त 47 वर्षीय हरिओम पुत्र रोशन लाल निवासी गांव नाकोई डाकघर लेसुई तहसील चुराह ने पुलिस को अपनी पहचान बताई। पुलिस ने उसके पास मौजूद बैग की जब शक के आधार पर तलाशी ली तो उसके कब्जे से 606 ग्राम चरस बरामद पाई।

Site logo

 

पुलिस दल ने चरस को अपने कब्जे में लेकर पुलिस थाना डल्हौजी में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज करवा कर उसे सलाखों के पीछे पहुंचाया। आरोपी को बुधवार अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा।
ये भी पढ़ें………….
. पुलिस ने चरस सहित एक धरा।
. एसआईयू सैल ने 512 ग्राम चरस सहित दो धरे।
- Advertisement -
Ads
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
और खबरे
- Advertisement -
Ads

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here