- Advertisement -
Ads
Friday, September 20, 2024
Homeदुर्घटनाकार दुर्घटनाग्रस्त होने से दो लोगों की मौत

कार दुर्घटनाग्रस्त होने से दो लोगों की मौत

- Advertisement -
Ads

सलूणी उपमंडल की उपतहसील भलेई में घटी दुर्घटना

चंबा, (गुरमीत नागपाल): जिला चंबा में 1 कार दुर्घटनाग्रस्त होने से दो लोगों की मौत हो गई तो चार लोग घायल हुए। यह कार दुर्घटना मंगलवार रात को डल्हौजी विधानसभा क्षेत्र के दायरे में आने वाले बंग्राल-मंगलेरा मार्ग पर हुई। घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल चंबा पहुंचाया गया तो शवों को पोस्टमार्टम बुधवार को मेडिकल कॉलेज चंबा में किया गया। 
जानकारी के अनुसार कार नंबर एचपी 81-3082 जिसमें 6 लोग सवार होकर मंगलवार की रात को बंग्राल से मंगलेरा रोड़ पर जा रहे थे। जब यह कार बडिंगी मोड़ के पास पहुंची तो कार चालक कुलभूषण ने कार पर से अपना नियन्त्रण खो दिया। परिणामस्वरूप कार सड़क से करीब 200 मीटर नीचे खाई में जा गिरी।
इस घटना का पता चलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और उन्होंने रैस्क्यू ऑप्रेशन चलाया तो साथ ही पुलिस थाना खैरी को इस बारे सूचना दी। सूचना मिलने पर मुख्य आरक्षी महिंद्र कुमार की अगुवाई में पुलिस दल मौके पर पहुंचा और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सड़क पर पहुंचाया तो साथ ही शवों को अपने कब्जे में लिया।
मृत्कों की पहचान कुलभूषण पुत्र चतरो राम निवासी गांव परछी पंचायत कंगेड़ व सुरेंद्र कुमार पुत्र नाथो राम निवासी मेरन पंचायत कंगेड़ के रूप में की गई जबकि घायलों की सूची में अशोक कुमार पुत्र कुंडू राम निवासी गांव मेरन, कुलदीप सिंह पुत्र लेहरू निवासी वासा, रिंकू पुत्र गांधी राम निवासी गांव वासा व राकेश कुमार पुत्र दीनानाथ निवासी गांव सिमणी का नाम शामिल है। 

पुलिस ने दोनें शवों का मेडिकल कॉलेज अस्पताल चंबा में बुधवार को पोस्टमार्टम करवाने के बाद उनके परिजनों को सौंप दिया तो वहीं घायलों का मेडिकल कॉलेज अस्पताल चंबा में उपचार चला हुआ हे। पुलिस कार दुुर्घटना के कारणों का पता लगाने में जुट गई हे। 
ये भी पढ़ें………………..
. कोविड को लेकर सरकार ने यह नये आदेश जारी किए। 
. बर्फबारी ने डल्हौजी की सुंदरता पर चार चांद लगाए।
- Advertisement -
Ads
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
और खबरे
- Advertisement -
Ads

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here