- Advertisement -
Ads
Thursday, September 19, 2024
Homeमनोरंजनकपूर खानदान का क्रिसमस सेलिब्रेशन, करीना-करिश्मा सहित लंच पर जुटा पूरा परिवार

कपूर खानदान का क्रिसमस सेलिब्रेशन, करीना-करिश्मा सहित लंच पर जुटा पूरा परिवार

- Advertisement -
Ads

कपूर खानदान की एक खास बात यह है कि कोई भी त्योहार हो पूरा परिवार एक साथ जुट जाता है। सभी साथ में सेलिब्रेशन करते हैं और उस पल को एंजॉय करते हैं। क्रिसमस के मौके पर शनिवार को मुंबई में कपूर परिवार के सदस्य लंच के लिए इकट्ठा हुए। सैफ अली खान, करीना कपूर, तैमूर, जेह, करिश्मा कपूर सहित अन्य लोगों को देखा गया। कोरोना से ठीक होने के बाद यह पहली बार है जब करीना कपूर सार्वजनिक रूप से नजर आई हैं। वह 14 दिन तक घर पर क्वारंटीन में थीं, जबकि सैफ दोनों बच्चों के साथ होटल में रह रहे थे।

अरमान जैन ने शेयर की तस्वीर

 

शशि कपूर और जेनिफर केंडल के बड़े बेटे कुणाल कपूर ने लंच का आयोजन किया था। तस्वीर को अरमान जैन ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। अरमान रिश्ते में करीना कपूर की बुआ के बेटे हैं। तस्वीर में कपूर परिवार के बड़े-बुजुर्ग सदस्य डाइनिंग टेबल पर बैठे हुए हैं, जबकि उनके बच्चे आस-पास खड़े हैं। 

 

नीतू-रणबीर नहीं पहुंचे

 

लंच के दौरान आदर जैन और उनकी गर्लफ्रेंड तारा सुतारिया साथ पहुंचे। करिश्मा कपूर अपनी बेटी समायरा के साथ थीं। करीना और करिश्मा की मां बबीता भी बैठी हुई हैं। आमतौर पर इस तरह के आयोजन में नीतू कपूर और रणबीर कपूर को भी देखा जाता है लेकिन इस बार उन्होंने क्रिसमस आलिया के घर पर सेलिब्रेट किया। आलिया की बहन शाहीन भट्ट ने अपने सोशल मीडिया पर क्रिसमस सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर की थीं। 

 

एक अन्य वीडियो में क्रिसमस का केक टेबल पर रखा हुआ है। करिश्मा कपूर केक का वीडियो बना रही हैं जबकि पीछे करीना कपूर, तैमूर को लेकर खड़ी हैं। 
 

Source

- Advertisement -
Ads
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
और खबरे
- Advertisement -
Ads

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here